भाजपा सांसद की शर्ट फटी :- सांसद कुर्सी पर बैठने ही वाले थे कि किसी बात को लेकर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में धक्का-मुक्की तथा नारेबाजी शुरू हो गई। सांसद और विधायक के समझाने पर भी दोनों दलों के कार्यकर्ता शांत नहीं हुए। पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले मारपीट शुरू हो गई। कांग्रेसियों ने सांसद पर भी हमला बोल दिया। जिसमें भाजपा सांसद की शर्ट फट गई।