27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी कैबिनेट मंत्री ने राजा भैया से की मुलाकात, जनसत्ता पार्टी अध्यक्ष ने दिया यह बयान

बुधवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह जनसत्ता पार्टी अध्यक्ष से मिलने उनकी बेती कोठी पर पहुंचे.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 27 May 2020, 9:16 PM IST

Raja Bhaiya

Raja Bhaiya

प्रतापगढ. काफी समय से चर्चाओं से दूर प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक व जनसत्ता पार्टी के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया दोबारा सुर्खियों में हैं। वजह है यूपी के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह से उनकी मुलाकात। बुधवार को प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह जनसत्ता पार्टी अध्यक्ष से मिलने उनकी बेती कोठी पर पहुंचे। दोनों की करीब एक घंटे तक मुलाकात हुई। इतने ही समय में अटकलों का बाजार गर्म हो गया और लोगों ने इसे आगामी जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी व विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखना शुरू कर दिया, हालांकि यह मुलाकत महज औपचारिक थी जिसकी राजा भैया ने पुष्टि भी की।

ये भी पढ़ें- बनारस में मिले आठ नए कोरोना मरीज, एक पुलिस जवान व स्वास्थकर्मी भी पॉजीटिव

इस मुद्दे पर हुई चर्चा-

यूपी कैबिनेट मंत्री मोती सिंह की राजा भैया संग यह पहली मुलाकात थी। वह आज लखनऊ के लिए कुंडा पहुंचे तो वहां बेती राजभवन में राजा भैया ने उनका स्वागत किया। बातचीत के दौरान राजा भैया ने कुंडा व बाबागंज इलाके के गांवों के विकास को लेकर चर्चा की। मंत्री ने दोनों ब्लॉको के आवासीय भवनों के नव निर्माण के लिए रिपोर्ट तैयार कर भेजने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। मनरेगा के भुगतान में आ रही रुकावट, प्रधानों को हो रही दिक्कत पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल निराकरण कराने का भी निर्देश दिया। करीब एक घंटे तक हुई मुलाकात के बाद बेती लखनऊ रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर अकाउंट से हटाया पार्टी का नाम

राजा भैया ने कहा-

दोनों की मुलाकात से जिले का सियासी पारा चढ़ गया है। बेती कोठी के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने इस पर कहा कि कैबिनेट मंत्री से क्षेत्रीय विकास के बारे में ही बात की गई। चारों ब्लाक में मजदूरों के लिए धन मुहैया कराए जाने, काम होने के बाद उसका भुगतान कराए के बारे में बातचीत हुई है।

लोकसभा चुनाव के पहले किया था पार्टी का गठन-

आपको बता दें विधायक राजा भैया ने लोकसभा चुनाव से पूर्व जनसत्ता पार्टी का गठन किया था। हालांकि चुनाव में उन्हें कोई खास सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं चुनाव से पहले बसपा और सपा के गठबंधन के चलते उन्होंने अखिलेश यादव से दूरी भी बना ली।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग