27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फोन पर अखिलेश यादव ने कहा मैं आपके साथ हूं, कुछ नहीं होगा

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कुछ नहीं होगा, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 14 Feb 2019, 9:19 AM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

प्रयागराज. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फोन आते ही सपा के इन नेताओं की ताकत बढ़ गयी। अखिलेश यादव ने फोन पर कहा कि मैं आपके साथ हूं। कुछ नहीं होगा। यूपी के पूर्व सीएम ने नेताओं के साथ कार्यकर्ताओं से भी बात कर उनकी ताकत बढ़ायी।
यह भी पढ़े:-अमित शाह ने किया सीएम योगी आदित्यनाथ को प्रणाम,जूना अखाड़े के पीठाधीश्वर ने बताया क्यों आये बीजेपी अध्यक्ष

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रथराव के बाद हुए लाठीचार्ज में घायल सपा नेताओं का हाल जानने के लिए अखिलेश यादव ने फोन किया। सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं को विश्वास नहीं हुआ कि अखिलेश यादव ने फोन किया है। फोन पर जब आवाज आयी कि मैं अखिलेश यादव बोल रहा हूं। आपके साथ हूं। कुछ नहीं होगा। इलहाबाद बवाल के बाद सपाईयों पर दर्ज मुकदमे को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह बात कही थी। अखिलेश यादव के फोन आते ही सपा नेता व कार्यकताओं को हौसला आसमान छूने लगा। बताते चले कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने के लिए सपा नेताओं ने अखिलेश यादव को आमंत्रण दिया था। यूपी के पूर्व सीएम ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया था लेकिन कुंभ मेले में शांति व्यवस्था बिगडऩे की आशंका को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय जाने नहीं दिया। इसके बाद बदायूं से सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने बालसन चौराहे पर आंदोलन शुरू किया। इसी बीच कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव करने पर स्थिति बिगड़ गयी थी और पुलिस व सपाईयों मे हुए गुरिल्ला युद्ध में कई सपा कार्यकर्ता घायल हो गये थे, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अखिलेश यादव ने इन्ही सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से फोन पर हाल जाना है।
यह भी पढ़े:-मायावती व अखिलेश को झटका, प्रयागराज में चोटिल हुए सपा सांसद धर्मेंद्र यादव, पर नहीं दिखे यह कार्यकर्ता

छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष ऋचा सिंह को फिर कराया गया भर्ती
पुलिस लाठीचार्ज में जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, प्रदेश प्रवक्ता ऋचा सिंह, छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, राघवेन्द्र यादव, अजीत विधायक, सत्यम सिंह आदि घायल हो गये थे। ऋचा सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी थी लेकिन बाद में तबयत बिगडऩे पर फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल:सपा सांसद धर्मेन्द्र का बड़ा बयान, कहा मुलायम को रोका तो सीएम बन कर आये थे, अब अखिलेश यह पद लेकर आयेंगे

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग