बीते जुमें पर हुआ था हंगामा
गौरतलब है कि बीते सप्ताह जुमे की नमाज के बाद शहर के कई इलाकों में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। हालांकि लोगों ने कोई हंगामा नहीं किया था। अभी भी वही माहौल बना हुआ है। जिससे पुलिस प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है।पुलिस के आला अधिकारी जनप्रतिनिधियों और मस्जिदों के इमाम मौलाना के साथ बैठक और गोष्ठियां कर रहे हैं। जुमे की नमाज के मद्देनजर शहर में एसपी सिटी एडीएम सिटी समेत सभी सीईओ और थानेदारों ने अपने क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर शांति बनाए रखने की अपील की है।