इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 23520 पुलिस पी ए सी भर्ती परीक्षा 2018 को रद्द कर नए सिरे से परीक्षा आयोजित करने की मांग में दाखिल याचिका खारिज कर दी है।कोर्ट ने कहा कि एक जैसा पेपर दूसरी पाली में वितरित करने से यह नही कह सकते कि पेपर लीक होगया था।यह आदेश न्यायमूर्ति वी के बिड़ला की एकलपीठ ने जौनपुर के कृष्ण गोपाल सिंह व अन्य की याचिका पर दिया है।