
इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ कर रहा घोर अन्याय, सड़कों पर होगा संघर्ष - आप छात्र सभा
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय कुलपति द्वारा 400% मनमाना फीस वृद्धि के विरोध में गुरुवार को आम आदमी पार्टी की छात्र विंग CYSS छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष वंश राज दुबे के आवाहन पर पूरे उत्तर प्रदेश में छात्र सभा ने विरोध दर्ज कराया गया। उसी क्रम में प्रयागराज स्थित सिविल लाइन पत्थर गिरिजाघर पर आम आदमी पार्टी की छात्र सभा ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौंपा।
आप छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप यादव ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन मनमाना तरीके से की गई फीस वृद्धि को वापस नहीं लेता हैं तो छात्र युवा संघर्ष समिति इस मुद्दे को लेकर प्रदेश व्यापी आंदोलन करने पर बाध्य होगी।
महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपति हो या चपरासी की संतान सबको शिक्षा एक समान मगर केंद्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार गरीबों किसानों मजदूरों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है केंद्र में बैठी मोदी सरकार ना नौजवानों, ना छात्रों ,ना महिलाओं और ना किसानों की सही है यह सरकार केवल अपने चंद पूंजीपति मित्रों की सगी है अगर बढ़ी हुई फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तोग आम आदमी पार्टी की छात्र सभा इस तानाशाह सरकार के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
Updated on:
15 Sept 2022 05:35 pm
Published on:
15 Sept 2022 05:35 pm
