27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस, सपा विधायक अतुल प्रधान का मिला समर्थन

400% फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छात्रसंघ भवन से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है। जिस दिन छात्रों ने बीडा अपने सर पर ले लिया उस दिन विश्वविद्यालय प्रशासन को भागने की भी जगह नहीं मिलेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 15 Sep 2022, 9:57 PM IST

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस, सपा विधायक अतुल प्रधान का मिला समर्थन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय: फीस वृद्धि के विरोध में छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस, सपा विधायक अतुल प्रधान का मिला समर्थन

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर की वृद्धि के विरोध में व छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे छात्रसंघ संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में अनशन का 790 वां दिन व 400% फीस वृद्धि के विरोध में आमरण अनशन का 10 वां दिन भी जारी रहा।

400% फीस वृद्धि के विरोध में विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने छात्रसंघ भवन से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा तक मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है। जिस दिन छात्रों ने बीडा अपने सर पर ले लिया उस दिन विश्वविद्यालय प्रशासन को भागने की भी जगह नहीं मिलेगी।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों के साथ कर रहा घोर अन्याय, सड़कों पर होगा संघर्ष - आप छात्र सभा

फीस वृद्धि आंदोलन को समर्थन देने मेरठ के विधायक अतुल प्रधान पहुंचे उन्होंने छात्रों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का छात्र हमेशा से इस देश को नेतृत्व करने का मौका दिया है। और वर्तमान समय में विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की प्रतिभा को लगातार दबाने का काम कर रहा है। शासन बहाली का आंदोलन जो पिछले लगभग 790 दिनों से चल रहा है यह भी आने वाली पीढ़ी को एक रास्ता दिखाने का इतिहास होगा।

यह भी पढ़ें: 11 माह 25 दिन बाद एक बार फिर जांच करने श्रीमठ बाघम्बरी पहुंची सीबीआइ, खोला गया महंत नरेंद्र गिरि का कमरा

इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष आदिल हमजा साहिल, विवेक टाइगर, हरेंद्र यादव, राहुल पटेल, आकाश ,अभिषेक, अमित, ज्ञान गौरव ,आयुष प्रियदर्शी, अविनाश ,रोहित, सुनील ,आदित्य ,मुबाशिर, अतीक, प्रदीप, शैलेश, सत्यम, अजय, आदर्श, शिवबली आदि लोग उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग