6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP की सियासत गर्माएंगे अमित शाह, इलाहाबाद और फूलपुर सीटों पर उम्मीदवारों का दे सकते हैं संकेत, दावेदारों में हलचल

कुम्भ मेले की तैयारियों का अवलोकन करने इलाहाबाद आ रहे हैं अमित शाह, फूलपुर की हार पर करेंगे मंथन, नेताओं को बताएंगे नई रणनिति।

2 min read
Google source verification
Amit Shah

अमित शाह

प्रसून पाण्डेय

इलाहाबाद. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रयाग दौरा बुधवार को तय हो चुका है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियों के साथ संगठन के कार्यकर्ता भी जुट गए है। हालांकि अभी तक बताया यह जा रहा है कि अमित शाह का यह दौरा आगामी कुंभ के मद्देनजर हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिये है, पर सूत्रों के मुताबिक वह उपचुनाव में फूलपुर संसदीय सीट पर हुई बीजेपी की हार पर मंथन करेंगे। हार के कारणों पर गौर करने के बाद नई रणनीति का सूत्र नेताओं और कार्यकर्ताओं को देंगे। इस दौरान उनके इलाहाबाद और फूलपुर दोनों संसदीय सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी के संकेत देने की भी संभावना है। इसके लिये पार्टी से टिकट के दावेदार संगठनात्मक तौर पर अपने समीकरण सेट करने में जुट गए हैं। अमित शाह के साथ सूबे के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी रहने की संभावना है।


जानकारी के मुताबिक अमित शाह का कार्यक्रम बीते 27 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के दिन ही तय हुआ। जूना अखाड़े के महामंत्री हरिगिरी महाराज ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरु पूर्णिमा के दिन प्रयाग आने की इच्छा जाहिर की है। वह गुरू पूर्णिमा ेक दिन जूना अखाड़ा के मौज गिरी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। उन्होंने कहा कि मौज गिरी मंदिर में स्थित भृगु ऋषि द्वारा स्थापित प्राचीन शिवलिंग का अभिषेक करेंगे। साथ ही संगम तट पर लेटे हनुमान जी का दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लेंगे।


उधर प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वह संगम तट पर बने घाटों का निरीक्षण कर कुंभ के कामों को भी जांचेंगे। मेले में काम कर रहे विभागों के अधिकारियों से जानकारी भी लेंगे। मेला बसाने के लिये बने ब्लू प्रिंट का भी अवलोकन करेंगे। 152 देशों के प्रतिनिधियों के आगमन को लेकर तैयारियों पर विस्तृत चर्चा भी होगी। आगामी कुंभ के मद्देनजर अखाड़ा परिषद अमित शाह के साथ बैठक कर संतों से कुंभ की तैयारियों के लिये मश्विरा करेंगे।


वहीं अमित शाह के आने की खबर पर पार्टी के कार्यकर्ता और आगामी चुनाव में दावेदारी करने वाले नेता भी अपनी ताकत दिखाने की संगठनात्मक तैयारी में जुट गए है । गौरतलब है कि जिले की दो लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने 2014 में जीत दर्ज की थी । जिसके बाद उपचुनाव में भाजपा को फूलपुर लोकसभा सीट गवानी पड़ी । वहीं इलाहाबाद के सांसद श्यामाचरण गुप्ता आए दिन पार्टी के लिए अपने बयानबाजी से मुश्किल खड़ी करते रहे हैं । ऐसे में माना जा रहा है कि फूलपुर के साथ इलाहाबाद सीट पर भी पार्टी नया चेहरा उतारेगी । जिसको लेकर पार्टी के कई दिग्गज नेता दिल्ली और लखनऊ की परिक्रमा शुरू कर दी है। और अमीत शाह पार्टी नेताओं को इसका संकेत दे सकते है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग