प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रयागराज में दिग्गज नेताओं का लगातार जनसभा जारी है। इसी क्रम में ऑल इंडिया मजलिस एत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने शहर दक्षिणी विधानसभा मे एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्याशी मोहम्मद फरहान के समर्थन विधानसभा क्षेत्र के लोगों से वोट मंगा। जनसभा को संबोधित करते हुए बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा नौजवानों कब तक सपा और भाजपा के डर से अपनी लीडरशिप को नहीं खड़ा करोगे।