
Brajesh Pathak
Akhilesh Yadav in Prayagraj: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कन्नौज से लोकसभा सांसद अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंचे। यहां वो त्रिवेणी के संगम में डुबकी लगाएंगे। उनके प्रयागराज आगमन पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि सभी का स्वागत है।
गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सभी का स्वागत है। सारी व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनका चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरा, जहां बड़ी तादाद में सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
संबंधित विषय:
Updated on:
26 Jan 2025 02:03 pm
Published on:
26 Jan 2025 02:03 pm
