4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर रोक, बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी पहुंचीं संगम

Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या पर 29 जनवरी को अमृत स्नान के लिए 10 करोड़ भक्तों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इसको लेकर व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। वहीं, फिल्म अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी महाकुंभ पहुंची हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Mamta kulkarni

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आज 12वां दिन है। अभी तक 10 करोड़ से ज्यादा भक्त संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज भी तड़के से ही 12 किमी के एरिया में घाटों पर भीड़ उमड़ पड़ी। गंगा स्नान के बाद लोगों ने पूजा-अर्चना की। डिप्टी सीएम केशव मौर्य भी आज महाकुंभ में रहेंगे।

शाम को पहली बार ड्रोन शो होगा

आज से महाकुंभ में बाहरी गाड़ियों की एंट्री रोक लगा दी गई है। शाम को पहली बार ड्रोन शो होगा।बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी भी किन्नर अखाड़ा पहुंची हैं। उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मुलाकात की। इस दौरान ममता ने भगवा कपड़ा पहना हुआ था। गले में रुद्राक्ष की माला और कंधे पर भगवा झोला था। यहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर से धर्म-आध्यात्म पर बात की। साथ ही उन्होंने संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पूर्व अभिनेत्री ने गंगा स्नान किया।

मौनी अमावस्या को लेकर तैयारी शुरू

उधर, मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं के सुचारु यातायात और सुरक्षित मूवमेंट के लिए मेला प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। 10 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए मेला प्रशासन ने सेक्टर लेवल पर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने के निर्देश दिए हैं। सभी एडीएम, एडिशनल एसपी, सीओ, एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कार्यक्षेत्र में रहकर सभी व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।