ममता ने शुक्रवार की दोपहर संन्यास की दीक्षा ली और संगम तट पर पिंडदान किया। खबरों के मुताबिक, ममता पिछले डेढ़ साल से किन्नर अखाड़े के संपर्क में थीं और आज शाम उनके पट्टाभिषेक की तैयारी हो रही है। हालांकि, इस खबर पर अभी तक ममता या उनकी टीम की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।