कांग्रेस ने कहा. सरकार नाकाम
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मौके पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। तिवारी ने अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की और सरकार पर सवालिया निशान उठाए। तिवारी ने कहा, कानून-व्यवस्था प्रदेश में पूरी तरह से फेल हो चुकी है। योगी सरकार अपराध रोकने में नाकाम है। कहा की सरकार तमाशा देख रही है ।