प्रयागराज: संगमनगरी में एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आईं है। एक माह पहले प्यार की सजा लड़की को मौत से गुजरना पड़ा था और अब एक माह बीत जाने के बाद फिर घटना उसी तरह हुईं। पहले प्यार हुआ, फिर धोखा और फिर बाद में हत्या। जनवरी की रात आईआईआरटी के जंगल में एक युवती की सामुहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया गया था। इसी तरह 20 फरवरी को कैंट पोलो मैदान में युवती की लाश मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हुआ कि युवती की मौत दम घुटने से हुई है। जानकारी के अनुसार थाने की पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ करने में जुटी है।