
इलाहाबाद हाईकोर्ट में सपा विधायक नाहिद हसन के मामले में सुनवाई 28 अप्रैल को, जानिए मामला
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शामली के समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन के मामले में सुनवाई टाल दी है। अब हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तिथि लगाई है। सपा विधायक गैंगेस्टर सहित दो मामलों में जमानत के लिए हाईकोर्ट के समक्ष अर्जी दाखिल की है। हाईकोर्ट ने सोमवार को उनके मामले में सुनवाई के लिए उनके द्वारा पूर्व में दाखिल की गई जमानत अर्जी पर एक साथ सुनवाई का निर्णय लेते हुए मामले को अगली तिथि तक के लिए आगे बढ़ा दिया। अब कोर्ट उनकी दोनों जमानत अर्जियों पर एक साथ सुनवाई करेगी।
वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार वैश्विक हिंदी सेवा सम्मान से होंगे अलंकृत
प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार गुप्ता को विधि एवं न्याय के क्षेत्र में जनभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए 9 अप्रैल को मुंबई मे होने वाले वैश्विक हिंदी सम्मेलन में वैश्विक हिंदी सेवा सम्मान2022 से अलंकृत किया जायेगा।
वैश्विक हिंदी सम्मेलन के निदेशक डा मोतीलाल गुप्ता आदित्य ने इन्हें आमंत्रित किया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट से प्रदीप कुमार गुप्ता के अलावा हरियाणा के वरिष्ठ साहित्यकार मधुकांत, महाराष्ट्र से हिंदी सेवी उमाकांत वाजपेई, दिल्ली के कृषक हिंदी सेनानी चौधरी हरपाल सिंह राणा,पटना हाईकोर्ट अधिवक्ता,विहार से इंद्र देव प्रसाद, व चंडीगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता नवीन कौशिक को वैश्विक हिंदी सेवा सम्मान से नवाजा जाएगा।
आप को बता दें कि प्रवेश लेने के लिए वेबसाइट पर चार अप्रैल की शाम पांच बजे से आनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे थे। इसके साथ ही महानिदेशक ने यह आदेश जारी भी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि तीनों मेडिकल कालेजों में बीएससी नर्सिंग की सीटों को नीट यूजी 2021 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। चार अप्रैल की शाम पांच बजे से आनलाइन पंजीकरण वेबसाइट पर होगा। आवेदन सात अप्रैल तक स्वीकार किए जाएंगे।
Published on:
05 Apr 2022 04:54 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
