प्रयागराज: पूर्व सैनिकों के वेतन संबंधी मामले की सुनवाई करते कहा कि पूर्व सैनिकों के वेतन का निर्धारण सेना में दी गई सेवा को जोड़कर देने का निर्देश दिया है। मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में शामिल हुए पूर्व सैनिकों के वेतन को लेकर आदेश दिया है। सुनवाई करते हुए कहा कि संबंधित पुलिस अधीक्षक याचियों के प्रत्यावेदन पर विचार करें और सकारात्मक फैसला होता है तो वित्त नियंत्रक उत्तर प्रदेश, पुलिस मुख्यालय सैनिक सेवा को जोड़कर वेतन का भुगतान करें।