इस आपत्ति का जवाब देने के लिए याची अधिवक्ता ने समय मांगा है। मालूम हो कि हाथरस जाते समय याची सहित उसके साथियों को मथुरा के मांट टोल पर पुलिस ने पकड़ा।इस समय वह मथुरा जेल में बंद हैं।इनपर दिसंबर 19मे मुजफ्फरनगर में दंगा भड़काने का आरोप है।साथ में रामपुर के आलम,केरल के सिद्दीक, बहराइच के मसूद, को भी गिरफ्तार किया गया है। ये सभी पी एफ आई सदस्य हैं और हाथरस की घटना को लेकर दंगा भड़काने की कोशिश करते हुए पकड़े गए हैं।