5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश यादव पर केशव मौर्या का तंज, समाप्तवादी पार्टी बनी सपा

आजमगढ़ में उपचुनाव में दोनों सीट हराने के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई हैं। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विकासवादी पार्टी बनकर जनता के बीच में है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव पहले प्रदेश में जगह बनाएं फिर जाकर केंद्र का सपना देखें।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 8 Jul 2022, 5:58 PM IST

अखिलेश यादव पर  केशव मौर्या का तंज, समाप्तवादी पार्टी बनी सपा

अखिलेश यादव पर केशव मौर्या का तंज, समाप्तवादी पार्टी बनी सपा

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के बाद अब आजमगढ़ में उपचुनाव में दोनों सीट हराने के बाद समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गई हैं। देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी विकासवादी पार्टी बनकर जनता के बीच में है। आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा भारी बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। अखिलेश यादव पहले प्रदेश में जगह बनाएं फिर जाकर केंद्र का सपना देखें।

नहीं है अपराधियों का खैर

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों की खैर नहीं है। कोई भी व्यक्ति कानून को हाथ में लेता है तो उसके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही अवैध संपत्तियों को नष्ट किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कोई भी मजार व दरगाह गुरु स्थान नहीं, यह हमारी संस्कृति का नहीं है हिस्सा- विश्व हिंदू परिषद

प्रदेश में अवैध कब्जा पर चलेगा बुलडोजर

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भूमाफियाओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। प्रयागराज समेत 75 जनपदों में जितने भी लोगों ने अवैध कब्जा किया है सभी को खाली कराया जाएगा। दबंग के घरों पर बुलडोजर चलेगा और गरीब वर्ग के लोगों को पहले रहने की सुविधा दी जाएगी फिर उसके बाद अवैध कब्जा हटाया जाएगा। गलत काम करने वाले भाजपा सरकार में सलाखों के पीछे हैं। आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पूरी तरह से अपराध मुक्त प्रदेश होगा।

यह भी पढ़ें: धमकी मिलने पर विहिप के हेल्प लाइन नंबर पर करें शिकायत- विश्व हिंदू परिषद

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश