डिप्टी सीएम ने कहा कि बदायूं की घटना बेहद गंभीर है। सरकार मामले को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़े अपराधी कितने भी रसूखदार क्यों न हों, वह कतई बख्शे नहीं जाएंगे। विपक्ष द्वारा मामले में सरकार पर उठाए जा रहे सवाल को लेकर उन्होंने कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन हो गया है, इस कारण ऐसे संवेदनशील मामलों में भी वह सियासत कर रहा है।