25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LIC की इस पॉलिसी में करें निवेश, 99 सालों तक उठाये लाभ, जाने प्लान

एलआईसी जीवन बीमा निवेशकों के लिए खुशखबरी है क्यूंकि अब यह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास बीमा योजना अपने ग्राहकों के लिए एक खास जीवन बीमा पॉलिसी लेकर आई है। इस पॉलिसी का नाम जीवन उमंग पॉलिसी है इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें 3 साल के शिशु से लेकर 55 साल के वृद्ध तक इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 13 Jan 2022, 10:44 PM IST

LIC इस पॉलिसी में करें निवेश, 99 सालों तक उठाये लाभ, जाने प्लान

LIC इस पॉलिसी में करें निवेश, 99 सालों तक उठाये लाभ, जाने प्लान

प्रयागराज: अगर आप इन्वेस्टमेंट के बारे में सोच रहे हैं तो एलआईसी से बढ़िया कोई भी प्लान नहीं है। आप कम बजट और निवेश के माध्यम से बेहतर प्रॉफिट पा सकते हैं। एलआईसी जीवन बीमा निवेशकों के लिए खुशखबरी है क्यूंकि अब यह लाइफ इंश्योरेंस कंपनी अपने ग्राहकों के लिए एक खास बीमा योजना अपने ग्राहकों के लिए एक खास जीवन बीमा पॉलिसी लेकर आई है। इस पॉलिसी का नाम जीवन उमंग पॉलिसी है इस पॉलिसी की खास बात यह है कि इसमें 3 साल के शिशु से लेकर 55 साल के वृद्ध तक इस पॉलिसी का लाभ उठा सकते हैं।

इस प्लान में पॉलिसी धारक दुनिया को अलविदा कह के चला जाएगा तब पर भी उसके परिजनों को एक- एक राशि उसके इंश्योरेंस के रूप में दी जाएगी। बता दे यह जीवन बीमा पॉलिसी 100 साल की उम्र तक कवर देती है।

यह भी पढ़ें: मकरसंक्रांति स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद करें तिल का दान, होगी मनोकामना पूर्ण- मौनी महराज

इस उम्र के लोग उठाएं लाभ

जीवन बीमा 15, 20, 25, 30 साल के लोगों के लिए उपलब्ध है. वहीं अगर इस प्रो पॉलिसी की प्रीमियम राशि की बात करें तो वह ₹25000 होगी जो कि किस्तों में देनी पड़ेगी। बता दे जब इस पॉलिसी का प्रीमियम पूरा हो जाएगा तो 99 सालों तक आप इस पॉलिसी का सालाना लाभ उठा सकती है इतना ही नहीं इस बीच अगर पॉलिसी धारक का निधन हुआ जाता है तो उसके परिजनों को बीमा की एक बड़ी राशि दी जाएगी। और यह राशि परिजनों में से उस व्यक्ति को मिलेगी जो कि इस पॉलिसी का नॉमिनी होगा। इतना ही नहीं अगर इस बीमा पॉलिसी के नियमों से पॉलिसी धारक खुश नहीं है तो पॉलसी कम ही खत्म कर दिया जाएगा। और शुल्क काटकर बाकी की राशि पॉलिसी धारक को वापिस दे दी जाएगी।

1302 रुपये करना है निवेश

पॉलिसी के अंतर्गत अगर आप इस पॉलिसी की 1302 रुपए का निवेश करने वाली स्कीम लेते हैं। तो इस पॉलिसी में किया जाने वाला आपका सालाना निवेश 15,298 होगा।15298 को 30 से गुणा करने के बाद आपका कुल निवेश 4,58,940 रुपए तक का होगा. पॉलसी शुरू होने के 31 साल हो जाने के बाद आपको रिटर्न के रूप में ₹40,000 महीना मिलना शुरू हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें: मकरसंक्रांति स्नान पर्व से शुरू माघ मेला, कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी

अगर इस हिसाब से हम 100 साल तक के वापस मिलने वाली राशि 40,000 गुणा 70 तो आपको वापसी में मिलने वाली राशि 28 लाख रुपए हो जाएगी, यानी कि यह बीमा पॉलिसी लेने के बाद आपको 23,41,060 रुपए का लाभ हो रहा है। इतना ही नहीं अगर पॉलिसी धारक व्यक्ति की बीच में निधन हो जाता है तो उसके नॉमिनी को यह राशि वापिस कर दी जाएगी। अगर पॉलिसी धारक 101 साल का हो जाता है तो इस बीमा पॉलिसी के तहत उसको अलग से 62.95 लाख रुपए दिए जाएंगे। अगर इस तरह से देखा जाए तो यह जीवन बीमा पॉलिसी काफी ज्यादा लाभदायक है। आप सब लोग भी नजदीकी एलआईसी एजेंट के पास जाकर इस बीमा पॉलिसी के बारे में और जानकारी प्राप्त कर इसका लाभ उठा सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग