पुलिस की लापरवाही के चलते जीतू के हौंसले और भी बुलंद हो गए और वह उसके घर के आसपास भी चक्कर लगाने लगा। किशोरी के परिजनों को यह बिल्कुल रास नहीं आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात जीतू अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उस समय गली में सन्नाटा पसरा था। घर के बाहर उसने पहले अपनी प्रेमिका को धीरे-धीरे आवाज दी। लेकिन प्रेमिका नहीं आई तो वह चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुन मुहल्ले के लोग भी जाग गए। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर कर लाठी, डंडे पीट-पीट कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को मुहल्ले के ही एक कमरे में छुपा दिया। वहीं हत्या की खबर मिलते ही उसके घर वाले प्रेमिका के घर जा धमके। इस दौरान उन्होंने जमकर हंगामा किया। वहीं मामले की जानकारी जैसे ही पुलिस को हुई। बड़ी संख्या में फोर्स के साथ आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तनाव को देखते हुए प्रमिका के घर व आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं हत्यारें अब भी पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं।