5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

माफिया अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, अली के दो साथियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने पिछल वर्ष दिसंबर माह में अपने कई साथियों के साथ प्रापर्टी डीलर जीशान अहमद उर्फ जानू पर हमला किया था। उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। मामले में करेली थाने में अली समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दो आरोपितों को मौके से ही पकड़ लिया था, जबकि अन्य बाद में गिरफ्तार हुए थे। लेकिन अभी भी अली और उसके दो साथी फुल्लू व अमन फरार हैं। अली पर 50 और फुल्लू व अमन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 14 May 2022, 6:55 PM IST

माफिया अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, अली के दो साथियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

माफिया अतीक अहमद की बढ़ी मुश्किलें, अली के दो साथियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

प्रयागराज: माफिया बाहुबली अतीक अहमद की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाहुबली के बेटे अली अहमद के साथियों के घर पर कुर्की की नोटिस चस्पा किया गया है। ये दोनों लंबे समय से लगभग पांच माह से फरार चल रहे हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से रंगदारी मांगने के इन आरोपितों पर शिकंजा और कस गया है। बाहुबली पुत्र अली के साथ रंगदारी के मामले में फरार चल रहे हैं।

25-25 हजार का इनाम है घोषित

बाहुबली अतीक अहमद के बेटे अली अहमद ने पिछल वर्ष दिसंबर माह में अपने कई साथियों के साथ प्रापर्टी डीलर जीशान अहमद उर्फ जानू पर हमला किया था। उससे पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। मामले में करेली थाने में अली समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दो आरोपितों को मौके से ही पकड़ लिया था, जबकि अन्य बाद में गिरफ्तार हुए थे। लेकिन अभी भी अली और उसके दो साथी फुल्लू व अमन फरार हैं। अली पर 50 और फुल्लू व अमन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। लंबे समय से इनकी गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने कोर्ट में कुर्की के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर नोटिस जारी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा- तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं अपनी जरूरत पूरी करने के लिए भरण पोषण की है हकदार

प्रयागराज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे बाहुबली अतीक के बेटे समेत उनके सहयोगी पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस मामले में करेली थाने की पुलिस ने इन दोनों के घरों पर नोटिस चस्पा करने के साथ ही इसका तामीला भी करा दिया। इससे फरार दोनों लोगों के परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के लगी पुलिस टीम का कहना है अगर गिरफ्तार नहीं हुए जल्द ही जल्द कार्रवाई की जाएगी। उनके अपराध की सजा घर वालों को भुगतना पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश