पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा,"महाकुंभ-2025 केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं का जीवंत उत्सव है।"महाकुंभ के आयोजन को वैश्विक मंच पर भारत के सामर्थ्य और सांस्कृतिक धरोहर के प्रदर्शन के रूप में प्रस्तुत करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। महाकुंभ के दौरान दुनिया भर के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालुओं की ठहरने, भोजन और अन्य सुविधाओं के लिए व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।