उन्होंने कहा है कि लोग भारत में रहते हैं यहां खाते हैं लेकिन पाकिस्तान के गुण गाते हैं। इसलिए ऐसे लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि यह संगठन देश के मुसलमानों को देश के प्रति भड़काने का काम करता है उन्होंने आरोप लगाया है कि नागरिक संशोधन कानून के विरोध में प्रदेश में कई शहरों में हिंसा के पीछे पीएफआई की भी साजिश थी। बता दें महंत नरेद्र गिरी संतो और नागा साधुओं की सबसे बड़ी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। साथ ही देश की महत्वपूर्ण धार्मिक पीठों में से एक बाघम्बरी गद्दी मठ के मुखिया भी है।