अचानक हुए रोडवेज बस पर हुए हमले से अंदर बैठे जवान तत्काल एक्शन के अ गए और जवान नीचे उतरे और उद्रवियों को दौड़ा लिया। इस दौरान भाग रहे दो उपद्रवियों को महाराष्ट्र पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं पथराव करने वाले अन्य उपद्रवी भागने में सफल रहे। नेशनल हाईवे पर थानापुर गांव के सामने सोमवार की सुबह इस हमले की सूचना पाकर वहां चौकी प्रभारी सहसों दयाराम, थाना प्रभारी सरायइनायत सुशील कुमार दुबे और थाना प्रभारी थरवई योगेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। मामले जानकारी लेने के साथ ही दोनों युवकों को थरवई थाने ले गए।