27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े से बाहर निकाला गया, महामंडेलश्वर पद से भी हटाई गईं, जानें पूरा मामला

Mamta Kulkarni Expelled: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर निकाल दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 31 Jan 2025, 1:48 PM IST

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni

Mamta Kulkarni Expelled from Kinnar Akhara: ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाया गया है। किन्नर अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने ममता कुलकर्णी को अखाड़े से बाहर निकाल दिया। उन्होंने देशद्रोह की आरोपी ममता कुलकर्णी को अखाड़े में शामिल करने और उनकी जानकारी के बिना उन्हें महामंडलेश्वर नियुक्त करने के लिए किन्नर अखाड़े से महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया है।

किन्नर अखाडा ने जारी किया प्रेस विज्ञप्ति

अजय दास ने किया ऐलान

अजय दास ने शुक्रवार को घोषणा की कि किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन नए सिरे से किया जाएगा। साथ ही, जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर की नियुक्ति का ऐलान होगा। ममता को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद जारी था।

यह भी पढ़ें: ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने पर देवकीनंदन ठाकुर का बयान, बोले-कोई अभिनेत्री संत बनती…

क्या है पूरा मामला ?

विदेश में 25 साल बिताने के बाद मुंबई लौटीं ममता कुलकर्णी ने भारत आते ही महाकुंभ जाने की घोषणा की थी। 28 जनवरी को किन्नर अखाड़े में उन्हें अचानक महामंडलेश्वर का पद दे दिया गया, और उनका नाम बदलकर ममता नंदगिरी रखा गया। प्रयागराज महाकुंभ में इस अवसर पर किन्नर अखाड़े में एक भव्य आयोजन किया गया। हालांकि, ग्लैमर की दुनिया से सीधे आध्यात्मिक क्षेत्र में प्रवेश कर महामंडलेश्वर बनाए जाने पर तीव्र विरोध हुआ। स्वयं बाबा रामदेव ने भी इसका विरोध जताया।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग