21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का हो सकता है खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

मंगलवार को देर रात प्रयागराज एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुड़भेड़ में तीन बदमाश घायल हुए है और चार की गिरफ्तारी की गई है। यह कुख्यात बदमाश थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे कि तभी हत्याकांड में जांच कर रही टीम से मुठभेड़ हुआ।

2 min read
Google source verification
प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का हो सकता है खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का हो सकता है खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल, चार गिरफ्तार

प्रयागराज: संगमनगरी में हो रहे सामूहिक हत्याकांड का खुलासा प्रयागराज पुलिस जल्द कर सकती है। मंगलवार को देर रात प्रयागराज एसओजी की टीम को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस मुड़भेड़ में तीन बदमाश घायल हुए है और चार की गिरफ्तारी की गई है। यह कुख्यात बदमाश थरवई थाना क्षेत्र अंतर्गत घटना को अंजाम देने के लिए निकले थे कि तभी हत्याकांड में जांच कर रही टीम से मुठभेड़ हुआ।अन्तर्राज्यीय कुख्यात दुर्दांत हत्यारे और डकैत गैंग से पुलिस की मुठभेड़ हुआ। इसमें 3 दुर्दांत बदमाश पुलिस की गोली लगने से हुए गंभीर घायल, इलाज के लिए अस्पताल रवाना।

सात कुख्यात डकैत गिरफ्तार, तीन घायल

पकड़े गए बदमाशों से योजनाबद्ध तरीक़े से रात के समय हत्या और डकैती की घटना को अंजाम देकर फ़रार हो जाने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफ़ाश हुआ है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और चार अन्य बदमाशों से पूछताछ जारी है।

प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड का हो सकता है खुलासा

पुलिस टीम ने शुरुआती पूछताछ में प्रयागराज के थाना क्षेत्र फाफामऊ के गोहरी में दिनांक 21/22 नवम्बर 2021 को घटित 4 लोगों की हत्या और डकैती और थाना क्षेत्र थरवई के खेवराज पुर में दिनांक 22/23 अप्रैल 2022 को घटित 5 लोगों की हत्या और डकैती की घटना का खुलासा हो सकता है। आरोपियों से पूछताछ में संदिग्ध बातें सामने आईं है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज सामूहिक हत्याकांड: एक ही परिवार में पांच लोगों की हत्या, पांच साल की मासूम बची जिंदा, दोनों युवती से दुष्कर्म की आशंका प्रयागराज गंगापार के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। इसके घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारों ने कमरे में आग लगा दी। जब शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने मकान से धुंवा निकलते देखा तो पहुंचकर देखा तो होश उड़ गए।