अपराधी खुले आम घूम रहे
कांग्रेसी नेता अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है। सरकार को घेरते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की अपराधी कत्लेआम कर खुले आम घूम रहे हैं।आम इंसान सुरक्षित नहीं रह गया है।उन्होंने मृतक सोनू के भाई मोनू को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह उनके परिजनों के साथ खड़े हैं। योगी प्रदेश सरकार पीड़ित परिवार की सुरक्षा और हत्यारोपियों की तत्काल गिरफ्तारी करें। कहा की सरकार के तमाम दावों के बाद भी प्रदेश में घटनाएँ नही रुक रही है।अपरधियों का इकबाल पुलिस के ख़त्म हो गया है। गौरतलब है की मृतकों की अंतेष्टि में पूर्व राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी पंहुचे थे।