7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराया था चुनाव

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में स्थिति सामान्य पाई गई है। भर्ती के बाद हेल्थ अपडेट में अस्पताल के ओर से जानकारी दी गई कि समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो जाने से उनको अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉ पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। विधायक पल्लवी पटेल को अभी न्यूरो के आईसीयू में डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराया था चुनाव

विधायक पल्लवी पटेल की हालत गंभीर, सिराथू से डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराया था चुनाव

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के टिकट पर सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या को हराकर भारी मतों से जीतने वाली विधायक व अपना दल कमेरावादी की नेता विधायक पल्लवी पटेल की अचानक तबियत बिगड़ गई है। देर रात तबियत बिगड़ने से उनको लखनऊ मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सपा विधायक की मंगलवार रात अचानक से तबियत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि अचानक से बेहोश होने के कारण विधायक को लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है।

क्या है अपडेट

डॉक्टरों से मिली जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में स्थिति सामान्य पाई गई है। भर्ती के बाद हेल्थ अपडेट में अस्पताल के ओर से जानकारी दी गई कि समाजवादी पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल की मंगलवार रात अचानक से तबीयत बिगड़ गई। वह अचानक बेहोश हो जाने से उनको अस्पताल भर्ती कराया गया है। डॉ पल्लवी पटेल को मेदांता लखनऊ हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती किया गया है। विधायक पल्लवी पटेल को अभी न्यूरो के आईसीयू में डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

यह भी पढ़ें: 2 साल बाद एक बार फिर 18 जुलाई से शुरू होगी कानपुर इंटरसिटी, जानें समय

डिप्टी सीएम ने किया ट्वीट

विधायक पल्लवी पटेल की अचानक तबियत बिगड़ने की खबर मिलने पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने भी ट्वीट करके जल्दी स्वस्थ की मनोकामना की। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि समाजवादी पार्टी की होनहार विधायक पल्लवी की अचानक तबियत खराब होने की सूचना दुःखद है वह जल्द स्वास्थ्य हो यही कामना है।