5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी 

Jitu Patwari in Mahakumbh: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी ने प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 23 Feb 2025, 8:01 PM IST

Jitu Patwari

MPCC President Jitu Patwari in Mahakumbh: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव कुणाल चौधरी भी मौजूद रहे। प्रयागराज के त्रिवेणी के संगम में जीतू पटवारी ने डुबकी लगाकर पूजा-पाठ किया।

जीतू पटवारी ने क्या कहा ? 

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर महाकुंभ की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि आज धर्म, आस्था और विश्वास के संगम में स्नान कर, पुण्य लाभ प्राप्त किया। जय-जय प्रयागराज।

कुणाल चौधरी ने क्या कहा ?

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रभारी कुणाल चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर लिखा कि आज तीर्थराज प्रयागराज में भव्य और दिव्य महाकुंभ में पुण्यदायी त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने और पूजा-अर्चना का असीम सौभाग्य प्राप्त हुआ। एकता और अखंडता का प्रतीक संगम स्नान करके माँ गंगा जी, यमुना जी एवं सरस्वती जी से देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

यह भी पढ़ें: महाकुंभ पहुंचे दिग्गविजय सिंह ने योगी सरकार को दिया सुझाव, कहा-कहीं न कहीं, कमी तो रह गई…

महाकुंभ में अब तक 62 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी 

प्रयागराज के महाकुंभ में देश-विदेश के तमाम नेताओं समेत बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से लेकर हॉलीवुड तक के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई है। अब तक प्रयागराज के महाकुंभ  में 62 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश