27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम की बड़ी लापरवाही, 60 हजार लोगों को भेजा मनमाना गृहकर बिल, शिकायत पर मचा हड़कंप

जीआइएस सर्वे के अनुसार हुए गड़बड़ी से 60 हजार लोगों को गलत गृहकर का बिल भेज दिया गया है। इसके अलावा जीआइएस सर्वे के आधार पर नगर निगम की ओर से मनमाना गृहकर जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। बुधवार को एक कमरे का 34 हजार गृह कर भेज दिया गया। शिकायत मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 15 Sep 2022, 3:02 PM IST

नगर निगम की बड़ी लापरवाही, 60 हजार लोगों को भेजा मनमाना गृहकर बिल, शिकायत पर मचा हड़कंप

नगर निगम की बड़ी लापरवाही, 60 हजार लोगों को भेजा मनमाना गृहकर बिल, शिकायत पर मचा हड़कंप

प्रयागराज: नगर निगम की मनमाने कार्य प्रणाली से शहरी लोग परेशान हो रहे हैं। कभी सड़कों की सफाई व्यवस्था को लेकर तो कभी नाली जाम की समस्या समेत कई अव्यवस्था से दिक्कत उठानी पड़ती है। लेकिन अब शहरवासियों को नई समस्या का सामना गृहकर बन गया है। जीआइएस सर्वे के अनुसार हुए गड़बड़ी से 60 हजार लोगों को गलत गृहकर का बिल भेज दिया गया है। इसके अलावा जीआइएस सर्वे के आधार पर नगर निगम की ओर से मनमाना गृहकर जमा करने के लिए नोटिस भेजा जा रहा है। बुधवार को एक कमरे का 34 हजार गृह कर भेज दिया गया। शिकायत मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा है।

गृहकर गलत भेजने को लेकर जांच के लिए गठित होगी कमेटी

शिकायत मिलने पर नगर निगम ने जांच कमेटी गठित करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रफल से अधिक गृहकर कैसे आ रहा है इसकी जांच कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। शिकायत मिलने पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि गृहकर गलत भेजे जाने की शिकायत पर कार्रवाई जारी है। इसके अलावा कैसे गलत बिल भेजा गया इसकी भी जांच होगी। गृहकर निस्तारण के लिए वार्डों में कैंप लगाकर समाधान किया जाएगा। कैम्प लगने से पहल नगर निगम की ओर से सूचना पहले जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज सपा जिला अध्यक्ष समेत अटाला बवाल में गिरफ्तार जावेद पंप के बेटा-बेटी से मुलाकात किए अखिलेश यादव, रखी अपनी बात

60 हजार गृहकर में गड़बड़ी

जानकारी के अनुसार नगर निगम की ओर से गृहकर में गड़बड़ी की शिकायत 60 हजार लोगों के बिल में है। जिन लोगों का गृहकर 5300 रुपये आता था उनको 53 हजार रुपये का गृहकर भेजा गया है। इसी तरह से लगभग 60 हजार गृहकर में गड़बड़ी की शिकायत आई है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग