24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज की इन तीन विधानसभा सीट से लड़ेगी निषाद पार्टी चुनाव, भाजपा जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार, जाने कौन है प्रबल दावेदार

प्रयागराज में जिस तरह से अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ते आ रहे हैं उसी तरह से 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के उम्मीदवार कुछ चुनिंदा सीटों पर ताल ठोक सकते हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद को पार्टी ने जिम्मेदारी दे दी है। निषाद पार्टी यमुना पार की करछना, बारा और गंगापार की हंडिया विधानसभा से उम्मीदवार को उतार सकती हैं। यहाँ से लड़ने वाले प्रत्याशी भाजपा के होंगे और निषाद पार्टी से ताल ठोकेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 24 Jan 2022, 9:34 PM IST

प्रयागराज की इन तीन विधानसभा सीट से लड़ेगी निषाद पार्टी चुनाव, भाजपा जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार, जाने कौन है प्रबल दावेदार

प्रयागराज की इन तीन विधानसभा सीट से लड़ेगी निषाद पार्टी चुनाव, भाजपा जल्द घोषित करेगी उम्मीदवार, जाने कौन है प्रबल दावेदार

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपना दल और निषाद पार्टी के साथ मैदान में उतर गई है। प्रयागराज में जिस तरह से अपना दल के उम्मीदवार चुनाव लड़ते आ रहे हैं उसी तरह से 2022 के विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी के उम्मीदवार कुछ चुनिंदा सीटों पर ताल ठोक सकते हैं। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद को पार्टी ने जिम्मेदारी दे दी है। निषाद पार्टी यमुना पार की करछना, बारा और गंगापार की हंडिया विधानसभा से उम्मीदवार को उतार सकती हैं। यहाँ से लड़ने वाले प्रत्याशी भाजपा के होंगे और निषाद पार्टी से ताल ठोकेंगे।

सोमवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर निषाद प्रयागराज में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि प्रयागराज के 12 विधानसभा में से तीन विधानसभा सीट से पार्टी चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवार कौन होगा यह उच्च नेतृत्व में पार्टी तय करेगी। लेकिन निषाद बहुल क्षेत्रों से निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। यह निर्णय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ली है।

यह भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर किन्नर अखाड़ा प्रमुख आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने कही बड़ी बात, जाने किन नेताओं पर साधा निशाना

प्रयागराज के इन तीनों विधानसभा सीट की चर्चा हुई तेज़, एक पर आज तक नहीं जीती भाजपा

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय के अनुसार इन तीनों सीटों के लिए भाजपा के साथ निषाद पार्टी के कार्यकताओं ने कमर कस ली है। निषाद पार्टी को बारा विधानसभा सीट मिलती है तो यहां से भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. अजय भारती, आकांक्षा सोनकर, विभव नाथ भारतीय आदि दावेदार हो सकते हैं। अभी इन तीनों नामों में से किसी पर फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। बारा विधानसभा से यह उम्मीदवार पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हैं।

करछना पर भाजपा की नजर

प्रयागराज के करछना विधानसभा सीट से आज तक भाजपा ने जीत नहीं दर्ज किया है लेकिन इस बार कमल का फूल खिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस विधनसभा सीट से बसपा सरकार में रहे विधायक दीपक पटेल, पीयूष रंजन निषाद और भागवत पांडेय प्रबल दावेदार हैं। अब इस सीट को जीतना पार्टी के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। पूर्व विधायक दीपक पटेल को निषाद पार्टी से भाजपा उम्मीदवार बना सकती है।

यह भी पढ़ें: माघ मेला 2022: जाने ट्रेनों में शौचालय की कैसे हुई शुरुआत, माघ मेले में लगी चिट्ठी बया कर रही है कहानी

यहां भी चलेगा निषाद का जादू

मिली जानकारी के अनुसार गंगापार की हंडिया विधानसभा सीट से प्रदेश के एक पूर्व मंत्री का नाम निषाद पार्टी के संभावित उम्मीदवार के रूप में चल रहा है। इस बारे में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी का कहना है कि सीट बंटवारे का काम संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का है। राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व यह तय करेगी कि तीनों सीटों पर कौन बेहतर उम्मीदवार है। संगठन तभी निर्णय लेगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग