25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Magh Mela 2022: उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा माघ मेला स्पेशल ट्रेन, जाने टाइम चार्ट

माघ मेले की शुरुआत 14 जनवरी से हो जाएगी। ऐसे में यात्रियों की यात्रा सकुशल सम्पन्न हो इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें अलग-अलग रूट पर संचालित की जाएंगी। प्रयागराज माघ मेले में दूर-दूर से आने वाले भक्तों को असुविधा न हो इसके लिए ट्रेनों का संचालन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 12 Jan 2022, 6:26 PM IST

Magh Mela 2022: उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा माघ मेला स्पेशल ट्रेन, जाने टाइम चार्ट

Magh Mela 2022: उत्तर मध्य रेलवे चलाएगा माघ मेला स्पेशल ट्रेन, जाने टाइम चार्ट

प्रयागराज: माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर मध्य रेलवे की ओर से चार जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों की चलाने की घोषणा कर दी गई है। 14 जनवरी से यह ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। मकर संक्रांति के पहले स्नान के साथ ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने रेलवे स्टेशन को सुरक्षित किया है। दूर-दराज से आने वाले भक्तों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इसका भी ध्यान रखा गया है।

यह है ट्रेनों का टाइम चार्ट

माघ मेले में आने वाले और स्नान के बाद जाने वाले श्रद्धालुओं को इन समय के अनुसार ट्रेनें मिलेगी। माघ मेला स्पेशल ट्रेन की जानकारी आप को आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध मिलेगी। अगर आप बनारस स्टेशन से प्रयागराज रामबाग के बीच 13, 16 और 28 फरवरी को चार ट्रेनें चलेगी। इसके बाद 28 फरवरी को रात 10:30 पर ट्रेनें संचालित होगी।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज माघ मेले में कोरोना की दस्तक, मिले 273 नए केस, हजार के पार पहुंचा एक्टिव केस

प्रयागराज रामबाग से बनारस स्टेशन के लिए ट्रेन 14,17 जनवरी को एक, पांच, 16 फरवरी तथा 1 मार्च को सुबह 7.20 पर ट्रेनें चलेंगी। बनारस से प्रयागराज रामबाग के बीच 14,17 जनवरी को एक और पांच 16 फरवरी को और 1 मार्च को सुबह 5:30 पर ट्रेनें चलेंगी। प्रयागराज रामबाग से बनारस के लिए इन्ही तारीखों को सुबह 11 बजे रवाना होगी।

भटनी से प्रयागराज रामबाग के लिए विशेष ट्रेनें 31 जनवरी रात में 8:35 बजे से चलेगी। प्रयागराज रामबाग से भटनी के लिए एक फरवरी को 9 बजे चलेगी। गोरखपुर से प्रयागराज रामबाग ट्रेनें 31 जनवरी को शाम चार बजे चलेगी। प्रयागराज रामबाग से गोरखपुर के लिए ट्रेन एक फरवरी सुबह पांच बजे चलेगी।

यह भी पढ़ें: माघ मेला शुरू होने के बचे मात्र तीन दिन, अधिकारियों पर भड़के मंडलायुक्त, कहा- जल्दी करें काम पूरा

माघ मेले आने वाले श्रद्धालुओं इन बातों का देना होगा ध्यान

माघ मेले में ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों कोविड नियमों का पालन करते हुए सफर करना होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही मास्क और सेनेटाइजेशन का नियमित इस्तेमाल करना होगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग