17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रयागराज
विरोध के बीच यहां एक दिन पहले दर्शकों ने देखी पद्मावत, तीन गिरफ्तार, नेशनल रिलीज पर आज सिनेमाघर रहे बंद
Play video

विरोध के बीच यहां एक दिन पहले दर्शकों ने देखी पद्मावत, तीन गिरफ्तार, नेशनल रिलीज पर आज सिनेमाघर रहे बंद

सिनेमाघरों में नहीं चली पद्मावत, हिन्दू राष्ट्र सेना के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीवीआर में दबोचा

Google source verification

इलाहाबाद. विरोध के डर से भले ही आज इलाहाबाद के विभिन्न सिनेमाघरों में पद्मावत फिल्म नहीं दिखाई गई। लेकिन नेशनल रिलीज से पहले पीवीआर में पेड प्रिव्यू के जरिए बुधवार को ही दर्शकों ने पद्मावत की पद्मावती का दीदार कर लिया। इस दौरान माहौल खराब करने से पहुंचे हिन्दू राष्ट्र सेना के तीन कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने धरदबोचा।

विरोध और चेतावनी के बीच आज संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावत आज नेशनल स्तर पर रिलीज हो गई। करणी सेना, राजपूत सभा, क्षत्रिय समाज और हिन्दू सेना का खौफ आज भी इलाहाबाद के पीवीआर सहित विभिन्न सिनेमाघरों में देखने को मिला। कई सिनेमाघर संचालकों ने विरोध और तोड़फोड़ के डर से पहले ही अपने यहां पद्मावत रिलीज करने को लेकर हाथ खड़े कर दिए थे।

वहीं आज नेशनल रिलीज के दिन पीवीआर ने भी कड़ी सुरक्षा के बावजूद माॅल के बाहर ही पद्मावत नहीं रिलीज करने का नोटिस चप्पा दिया। इसके अलावा पायल, संगीत, गौतम में सहित अन्य सिनेमाघरों में भी विरोध के डर से फिल्म नहीं चलायी गई। हालंाकि पीवीआर में फिल्म रिलीज के एक दिन पहले बुधवार शाम को पेड प्रिव्यू मंे दो हाउसफुल शो चलाए। पीवीआर में घुसने से पहले जगह-जगह चेकिंग की जा रही थी।

सीट पर बैठे दर्शकों पर भी पूरी नजर रखी जा रही थी। पीवीआर में दो दिन पहले ही विंडो और आॅनलाइन तरीके से टिकटों की बुकिंग शुरू हुई थी। पेड प्रिव्यू के दोनों ही शो हाउसफुल चले। पीवीआर में पेड प्रिव्यू के दोनों शो पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चली। वहीं इस शो की भनक लगते ही हिन्दू राष्ट्र सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्या, संयोजक सचिन पांडेय और वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश दुबे पीवीआर में जा घुसे।

पीवीआर के अंदर तैनात पुलिस फोर्स ने उन्हें पहचान बवाल करने से पहले ही धरदबोचा। पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। माहौल ठीक रहा तो दर्शकों को जल्द ही सिनेमाघरों में पद्मावत देखने को मिलेगी।