माघ मेले की शुरुआत तीन दिनों बाद 10 जनवरी से होने जा रही है। पौष पूर्णिमा के स्नान के साथ संगम तट गुलजार हो जाएगा। मेले में दूर दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हर वर्ष की तरह इस बार भी पहुंचने लगे हैं ।उनकी सहूलियत के लिए डाक विभाग में तैयारी कर रहा है मेला क्षेत्र में अस्थाई डाकघर स्थापित किया जा रहा है। यदि कोई भी श्रद्धालु या कल्पवासी आए और उसे पैसे की जरुरत पड़े तो तत्काल पैसे मिल सके इसके लिए डाक विभाग के कैंप में इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भी संचालित होगा। जिसमें आधार नंबर डालते ही स्क्रीन पर खाता धारक की सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और खाते में धनराशि के मुताबिक उपभोक्ता को भुगतान किया जाएगा।