31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशखबर, शिक्षक बनने का रास्ता साफ, 28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी परीक्षा, 28 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

UP TET Exam 2021 - काफी इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 की तिथि घोषित कर दी गई है। टीईटी 2021, 28 नवंबर को होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Sep 2021, 10:16 AM IST

खुशखबर, शिक्षक बनने का रास्ता साफ, 28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी परीक्षा, 28 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

खुशखबर, शिक्षक बनने का रास्ता साफ, 28 नवंबर को होगी यूपी टीईटी परीक्षा, 28 दिसंबर को आएगा रिजल्ट

प्रयागराज. UP TET Exam 2021 काफी इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2021 की तिथि घोषित कर दी गई है। टीईटी 2021, 28 नवंबर को होगी। दो दिसंबर को उत्तरमाला जारी की जाएगी और छह तक ऑनलाइन आपत्ति ली जाएगी। 24 दिसंबर को संशोधित उत्तरमाला जारी होगी और ठीक एक माह बाद 28 दिसंबर को टीईटी 2021 परिणाम का ऐलान किया जाएगा। सरकारी स्कूलों में शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए टीईटी अनिवार्य है। इसके साथ ही टीईटी प्रमाणपत्र की वैधता अब आजीवन कर दी गई है।

यूपी के सात नए मंत्रियों को मिला विभाग, जानिए किसे क्या मिला

प्रस्ताव पर मुहर :- कोरोना की वजह से टीईटी परीक्षा नहीं हो पा रही थी। पर अब जब कोरोना पर कुछ काबू पा लिया गया तब सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने शासन को प्रस्ताव भेजा। जिस पर शासन ने संशोधित प्रस्ताव मांगा। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 28 नवंबर को परीक्षा कराने का प्रस्ताव 16 सितंबर को भेजा गया। शासन ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।

विज्ञापन चार अक्तूबर को आएगा :- यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का विज्ञापन चार अक्तूबर को जारी होगा। सात अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होगा, अंतिम तिथि 25 अक्तूबर है। शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर है। पूर्ण रूप से भरे गए आवेदन का प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 27 अक्तूबर है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिलावार आवेदकों की संख्या जिला विद्यालय निरीक्षक को 26 अक्तूबर तक भेज दी जाएगी। 02 नवंबर को परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो जाएगा।

17 को अपलोड हो जाएगा प्रवेश पत्र

यूपीटीईटी के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से 17 अक्तूबर को वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश