यूपीडा के अधिकारियों की माने तो प्रस्तावित प्रयागराज लिंक एक्सप्रेस-वे 170 किमी लंबा होगा। प्रारम्भिक प्रस्ताव में इसकी चौड़ाई 110 मीटर रखी गई है। इस एक्सप्रेस-वे की शुरुआत बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के चैनेज 11+300 से होगी। लिंक एक्सप्रेस अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए इलाहाबाद के झूंसी के पास समाप्त होगा।