प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज जो घोर परिवारवादी आपके पास आकर वोट मांग रहे हैं, वो लोग सशक्त और आधुनिक उत्तर प्रदेश का निर्माण नहीं कर सकते। ये अफवाहवादी हैं, पलायनवादी हैं. ये घोर अंधविश्वासी हैं। कुर्सी ना चली जाए, इसके लिए ये लोग नोएडा और बिजनौर नहीं जाते। उन्होंने कहा कि बिजनौर और नोएडा से जो टैक्स आता है उसमें तो मलाई मारने को ये तैयार हैं, लेकिन वहां के लोगों को मिलकर जाना, उनके सुख दुख पूछने में अंधविश्वास आड़े आ जाए, क्या ऐसे लोग उत्तर प्रदेश का भला कर सकते हैं, आधुनिक उत्तर प्रदेश बना सकते हैं।