
रानीगंज सपा विधायक की कार पलटी, भाई समेत चार घायल
प्रयागराज: समाजवादी पार्टी के रानीगंज विधायक के काफिले की कार हाइवे से नीचे चली गई। कर पलटने से विधायक के भाई समेत चार लोग जख्मी हो गए हैं। प्रतापगढ जनपद में रानीगंज सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक डा. आरके वर्मा के काफिले में चल रही कार का एक्सीडेंट हुआ और अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे चली गई। सपा विधायक का काफिला प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुई थी तभी सोरांव के पास यह दुर्घटना घट गई। उस कार में विधायक के भाई विनोद वर्मा, ड्राइवर और गनर समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है।
प्रयागराज से जा रहे थे प्रयागराज
समाजवादी पार्टी के विधायक डॉक्टर आरके वर्मा प्रयागराज में सोरांव स्थित कैंप कार्यालय से सोमवार दिन में प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय की ओर जा रहे थे। विधायक फार्च्यूनर गाड़ी में थे। रास्ते में गंजेहड़ा जंगल के पास उनके काफिले में पीछे चल रही एक स्कार्पियो कार के अचानक अनियंत्रित होकर हाइवे से नीचे उतरने से पलट गई। दुघर्टना होने से अलग-बगल मौजूद ग्रामीणों ने मदद कर सभी को बाहर निकाला।
अस्पताल में चल रहा है इलाज
काफिले की कार पलट जाने से घायल विधायक के भाई समेत सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद क्षेत्र की पुलिस मौके सभी घायलों को सोरांव अस्पताल में भर्ती कराया। विधायक को जानकारी मिलने पर वह गाड़ी मोड़कर दुर्घटना स्थल पहुंचकर कार को बाहर निकलवाया।
Published on:
25 Jul 2022, 6:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.