14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आठ साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, पीड़िता की हालत गंभीर

पीड़िता की मां ने पड़ोसी पर लगाया आरोप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 21 Oct 2017, 7:57 AM IST

इलाहाबाद. यूपी के कई जिलों में दुष्कर्म जैसे अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। ऐसी ही इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना इलाहाबाद के धूमनगंज थाना क्षेत्र की है। जहां दो बच्चों के पिता ने 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म कर दिया और घटना के बाद लड़की को बेहोशी के हालत में छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को परिजनों ने जब ऐसी हालत में देखा तो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बच्ची की हालत गंभीर है।

यह भी पढ़ें- आरुषि के नाम पर होगा बड़ा डासना जेल का क्लीनिक

बतादें कि पीड़िता के पिता की कुछ वर्षों पहले मौत हो गई थी। मां घर का भरण-पोषण करती थी। यहां एक पड़ोसी का उनके घर पर आना-जाना था। घटना के दिन आरोपी शख्स आया और पीड़िता को अपने घर लेकर चला गया। जहां उसने उसके साथ मनमानी कर उसके साथ रेप कर डाला। जब पीड़ित मासूम बेहोश हो गई तो वह उसे छोड़कर भाग गया।

यह भी पढें-मेजा वर्चस्व को लेकर खूनी संघर्, एक युवक की मौत , एक घायल

कुछ देर बाद होश में आने पर पीड़िता घर पहुंची। बेटी को खून से लथपथ देखकर मधुरिमा भी चीखने लगी। पड़ोसियों ने आनन-फानन में पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल ले गये। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- सर्राफा व्यापारी से चाकू की नोक पर 25 लाख की लूट

इस मामले में पीड़िता की मां ने आरोपी के विरूद्ध तहरीर दी जिसके बाद उसके ऊपर रेप व पास्को एक्ट आदि में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिये दबिश दी लेकिन वह घर छोड़कर फरार हो गया है। अभी पीड़िता की हालत गंभीर है। पीड़िता को एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।