14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रयागराज में बोले शिवपाल यादव, कहा- सपा में कभी नहीं होंगे शामिल

शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 के सरकार में प्रसपा और लोहिया की भागीदारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 के बाद जब उन्होंने देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियों से महाविलय की बात कहीं तो सभी पार्टी के नेता तैयार थे। लेकिन कुछ दिन बाद साजिश रच कर महाविलय को असफल कर दिया गया। अब प्रसपा समाजवादी पार्टी के साथ कभी नहीं खड़ी होगी। सपा से लगातार धोखा मिला है।
less than 1 minute read
Google source verification
प्रयागराज में बोले शिवपाल यादव, कहा- सपा में कभी नहीं होंगे शामिल

प्रयागराज में बोले शिवपाल यादव, कहा- सपा में कभी नहीं होंगे शामिल

प्रयागराज: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। जगराम चौराहा स्थित पूर्व मंत्री लल्लन राय के आवास पर मीडिया से बात करते हुए शिवपाल यादव ने कहा कि 2024 के सरकार में प्रसपा और लोहिया की भागीदारी रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2014 के बाद जब उन्होंने देश की सभी क्षेत्रीय पार्टियों से महाविलय की बात कहीं तो सभी पार्टी के नेता तैयार थे। लेकिन कुछ दिन बाद साजिश रच कर महाविलय को असफल कर दिया गया। अब प्रसपा समाजवादी पार्टी के साथ कभी नहीं खड़ी होगी। सपा से लगातार धोखा मिला है।

नहीं लड़ेंगे मैनपुरी सीट से चुनाव

शिवपाल यादव कहा कि जब तक नेताजी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से लड़ेंगे, तब तक वह इस सीट से चुनाव लड़ने के बारे में सोच भी नहीं सकते। आगे कहा कि अगर नेताजी कहेंगे तो वह विचार कर सकते हैं लेकिन वह चाहते हैं कि नेताजी ही चुनाव लड़े।

यह भी पढ़ें: महंत नरेंद्र गिरि के प्रथम पुण्यतिथि पर लगा संतों का जमघट, फूलों से सजा मठ बाघम्बरी

महंगाई पर बोले शिवपाल यादव

महंगाई और भ्रष्टाचार पर शिवपाल यादव में केंद्र सरकार को निशाना पर लिया और कहा सरकार असफल है।भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि समय आने पर इसका जवाब मिल जाएगा। विधानसभा चुनाव में सपा को मिली हार के बारे में कहा कि अखिलेश यादव संगठन को मजबूत नहीं कर सके। टिकट वितरण में भी लापरवाही बरती गई और उसी का नतीजा रहा कि सपा को चुनाव में पराजय का सामना करना पड़ा।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग