
Kala Jhanda
रिपोर्ट:-प्रसून पांडेय
प्रयागराज. संगम में डुबकी लगाने आये बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को तगड़ा झटका लगा है। सपाईयों ने प्रयागराज में फ्लीट पर चढ़ कर अमित शाह को काला झंडा दिखाया है जिससे हड़कंप मच गया। सपाईयों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मौके से पांच सपा नेताओं को गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार होने वालों मेें संदीप यादव, युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिव यादव, मोहित पांडेय व बृजेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया । सपा नेताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करते हुए अक्षयवट दर्शन के लिए जाते समय अमित शाह को काला झंडा दिखा ही दिया।
यह भी पढ़े:-कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में भाग लेने से अखिलेश यादव को रोके जाने के बाद से सपाई भड़क गये हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल में धर्मेन्द्र यादव चोटिल हो गये थे। उसी समय सपाईयों ने ऐलान किया था कि अमित शाह को प्रयागराज में घुसने नहीं दिया जायेगा। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के खास बंदोबस्त किये थे इसके बाद भी अमित शाह को काला झंडा दिखाने में सपा कार्यकर्ता कामयाब हो गये।
यह भी पढ़े:-इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल:सपा सांसद धर्मेन्द्र का बड़ा बयान, कहा मुलायम को रोका तो सीएम बन कर आये थे, अब अखिलेश यह पद लेकर आयेंगे
अमित शाह ने सीएम योगी के साथ लगायी कुंभ में डुबकी
अमित शाह ने सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के साथ कुंभ में डुबकी लगायी है। अक्षयवट का दर्शन करने के बाद संतों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद 13 अखाड़ों के संतों के साथ भोजन भी किया है। आमित शाह कुछ देर बाद प्रयागराज से वापस चले जायेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण नहीं होने से नाराज चल रहे साधु व संतों को मनाने से जोड़ कर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़े:-अमित शाह व सीएम योगी के दौरे का सपा करेगी विरोध, बनायी खास रणनीति
Updated on:
13 Feb 2019, 4:15 PM IST
Published on:
13 Feb 2019, 4:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.