हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में चल रहे एक स्कूल से अजीबोगरीब बात सामने निकल कर आईं। स्कूल के प्रधानाचार्य ने अनुशासनहीनता का हवाला देकर 84 छात्रों के बाल खुद ही काट दिए। प्रधानाचार्य ने बात करते हुए कहा कि बच्चों को कई बार लगातार बाल छोटा रखने को कहा गया और बड़े बाल रखने वाले बच्चों को भी कई बार बाल कटवाने को कहा गया था, जब यह बच्चे जब बात नहीं सुनी तो स्कूल में उनका बाल काटने का निर्णय लिया और स्कूल में प्रेयर होने के बाद परिसर में बैठाकर 84 बच्चों का बाल खुद से काट दिया।