Mahakumbh of Unity: महाकुंभ 2025 के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर श्रद्धा और सुरक्षा का अनुपम संगम देखने को मिला। संगम तट पर करोड़ों श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए उमड़े, वहीं पुलिसकर्मियों ने अपनी विनम्रता और कुशल व्यवहार से श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। योगी सरकार की विशेष ट्रेनिंग के तहत तैयार पुलिस बल न केवल श्रद्धालुओं को उचित दिशा-निर्देश देता दिखा, बल्कि बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की सहायता में भी आगे रहा।