इलाहाबाद. हाईकोर्ट इलाहाबाद ने शादीशुदा महिला अध्यापिकाओं को सास-ससुर या पति की तैनाती निवास के जिले में तबादले की नीति को अविवाहित अध्यापिकाओं पर लागू करने की मांग में दाखिल याचिका सुनवाई हेतु स्वीकार कर ली है। एक अन्य मामले में कोर्ट राज्य सरकार को पहले ही इस संबंध में नियम संशोधन पर विचार करने का निर्देश दे चुकी है। इस पर कोर्ट ने सीधे हस्तक्षेप से इन्कार कर दिया है।