
UP Weather Update
UP Weather IMD Latest Update: उत्तर प्रदेश के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहीं हाड कंपा देने वाली ठंड के साथ घना कोहरा तो आंधी-पानी के साथ बिजली कड़कने की आशंका जताई है। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है।
प्रदेश के प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चदौली, वाराणसी, संत रविदासनगर, जौनपुर, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़, मऊ, बालियां, देवरियां, कुशीनगर, महराजगंज एवं आसपास के इलाकों में घना से भी अत्यंत कोहरा छाने की संभावना है।
UP के शामली, मुज़फ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, काशगंज, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैपुरी, इटावा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और आसपास के इलाकों में पत्थर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, काशगंज, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में बदल गरजने के साथ-साथ बिजली कड़कने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित विषय:
Updated on:
11 Jan 2025, 9:03 PM IST
Published on:
11 Jan 2025, 8:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.