22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिछली बार 12 अंक से चूक गई थीं UPSC 2024 टॉपर शक्ति, कहा- सबसे पहले पापा को कॉल किया 

UPSC साल 2024 की टॉपर शक्ति दुबे ने सफलता के टिप्स बताए। इसके साथ-साथ उन्होंने बताया कि उन्हें रिजल्ट देखने के बाद कैसा लगा। आइए बताते है शक्ति दुबे ने क्या कहा ? 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Nishant Kumar

•

Updated: 22 Apr 2025, 6:32 PM IST

UPSC

UPSC 2024 Topper Shakti Dubey

UPSC 2024 Topper Shakti Dubey: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा (CSE) में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 प्राप्त किया है। उन्होंने अपने सफलता के बताए और इसके साथ-साथ बताया कि तैयारी कर रहे छात्रों को किस बात का ध्यान रखना चाहिए। 

शक्ति दुबे ने क्या कहा ? 

UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में पहला रैंक हासिल करने वाली शक्ति दुबे ने कहा, "ये मेरी काफी सालों की मेहनत है। मुझे थोड़ी देर के लिए विश्वास नहीं हो रहा था। पिछले साल साक्षात्कार के बाद मैं कट ऑफ से 12 अंक से चूक गई थी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि रैंक 1 आएगी। परिणाम आने के बाद सबसे पहले मैंने पापा को फोन किया फिर अपनी मां को फोन किया। ये मेरा पांचवा प्रयास था।"

BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन 

शक्ति दुबे ने प्रयागराज के ही इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की हैं। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से बायोकेमिस्ट्री में मास्टर्स किया। साल 2018 में उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी शुरू कर दी। 

यह भी पढ़ें: प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी UPSC टॉपर, पूरे देश में पहला स्थान 

यूपी के छात्रों UPSC में जलवा

उत्तर प्रदेश के छात्रों ने UPSC की परीक्षा में परचम लहराया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने पहला स्थान, सहारनपुर की कोमल पुनिया ने छठवां स्थान, मिर्ज़ापुर SDM हेमंत मिश्रा 13वां स्थान, मिर्जापुर के ही SDM सौम्य मिश्रा 18वां स्थान, गोरखपुर में एसडीएम रहे शिवम सिंह ने 73वीं रैंक प्राप्त किया है। 

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग