2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

50 के ईनामी बदमाश ने इलाहाबाद में दो युवकों पर किया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

50 हजार का ईनामी हिस्ट्रीशीटर विनोद पासी उर्फ गदऊ ने की धूमनगंज थानान्तर्गत मुंडेरा में फायरिंग।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 11 Jun 2018, 7:43 AM IST

Firing

फायरिग

इलाहाबाद. धूमनगंज थाना अंतर्गत मुंडेरा चुंगी के पास हिस्ट्रीशीटर गदऊ पासी ने बीती रात फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक धूमनगंज इलाके के मुंडेरा में हिस्ट्रीशीटर गदऊ पासी अपने साथी के आया। उसने मुंडेरा के रहने वाले लकी यादव और आकाश पर पहले कटे की बट्ट से हमला किया उसके बाद कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला।
गोली चलने से इलाके में हड़कंप मच गया और गदऊ के नाम से लोगों में दहशत है। बता दें कि पुलिस कस्टडी से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गदऊ पासी घटना को अंजाम देकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहा है और खुलेआम क्षेत्र में घूम रहा हैं। जानकारों की मानें तो गदऊ मुंडेरा इलाके में पहुंचा और मुंडेरा के रहने वाले आकाश और लकी पर मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए उन पर पहले कट्टे की बट्ट से हमला किया उसके बाद गोली चला कर धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। सुचना पाकर सीओ सिविल लाइन्स थाने पहुंचे और पीड़ितों से घटना की बाबत पूछताछ की।
बता दें कि गदऊ पासी पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। 50 हजार का इनामी गदऊ पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहा है। कुछ दिनों एक व्यवसाई से लूट के मामले में गदऊ पासी का नाम सामने आया। इसके पहले एक जूता व्यवसाई हत्याकांड मामले में गदऊ पासी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में दर्जनभर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह एक शातिर अपराधी है।
By Prasoon Pandey

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश