27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुणे से सिंगापुर के बीच डायरेक्ट उड़ान शुरू, सप्ताह में इतने दिन होगी फ्लाइट; जानें पूरा शेड्यूल

महाराष्ट्र के पुणे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। अब पुणे एयरपोर्ट से सिंगापुर के लिए डायरेक्ट फ्लाइट सेवा की शुरूआत हो गई है। पुणे से सिंगापुर के बीच सप्ताह में चार दिन फ्लाइट सेवा जारी रहेगी। इसका पूरा लाभ सीधे तौर पर पैसेंजर्स को मिलेगा। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस फ्लाइट सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अन्य देशों के लिए भी पुणे एयरपोर्ट से जल्द कई उड़ानें शुरू की जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पुणे

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 4 Dec 2022, 1:21 PM IST

union_aviation_minister_jyotiraditya_scindia.jpg

Union Aviation Minister Jyotiraditya Scindia

महाराष्ट्र के पुणे के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई हैं। पुणे-सिंगापुर इंटरनेशनल फ्लाइट सेवा शुरू कर दी गई है। पैसेंजर्स इस फ्लाइट सेवा के शुरू होने का पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इस उड़ान सेवा को ग्रीन सिग्नल मिल ही गया। यह फ्लाइट सर्विस 2 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। पिछले महीने ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एलान किया था कि इस फ्लाइट सर्विस को लेकर एक प्रस्ताव बनाया गया है। हम पुणे सिंगापुर एयरलाइन शुरू करने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया था कि हम बैंकॉक और दोहा के लिए भी फ्लाइट सर्विस शुरू करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं।

पुणे से सिंगापुर के लिए इंटरनेशनल फाइट्स सप्ताह में चार दिन तक उपलब्ध रहेंगी। पुणे के रहने वाले लोग इस सेवा का फायदा सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उठा पाएंगे। पुणे एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन रात करीब 1:10 बजे से फ्लाइट सर्विस शुरू होगी। सिंगापुर यह फ्लाइट उसी दिन सुबह करीब 10:30 बजे पहुंच जाएगी। उधर, सिंगापुर से फ्लाइट सुबह 11:50 पर पुणे के लिए निकलेगी। पुणे यह फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे पर आ जाएगी। पुणे से इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू करने की मांग कई दिनों से चल रही थी। यह भी पढ़े: मुंबई में अवैध डांस बार में पुलिस ने मारा छापा, 23 लोग गिरफ्तार; 13 महिलाओं को छुड़ाया गया

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, विस्तारा के चीफ एक्सीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) विनोद कन्नन ने बताया कि हम पुणे और सिंगापुर को जोड़कर बहुत ज्यादा उत्साहित हैं। इन शहरों के बीच अब तक डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस नहीं थी। इसके अलावा कॉरपोरेट पैसेंजर्स की इन शहरों के बीच हवाई यात्रा की मांग काफी दिनों से हो रही थी। उन्होंने बताया कि फिलहाल एयरलाइन के बेड़े में 54 विमान शामिल हैं।

वहीं, एयरलाइन कि तरफ से कहा गया है कि पुणे-सिंगापुर-पुणे फ्लाइट के लिए इकोनॉमी के लिए 17,799 रुपए, प्रीमियम इकोनॉमी के लिए 32,459 रुपए और बिजनेस क्लास के लिए 82,999 रुपए किराया तय किया गया है। इन फ्लाइट के लिए तय किए गए किराए में परिवर्तन भी किया जा सकता है।

नई फ्लाइट के शुभारंभ के मौके पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि पुणे-सिंगापुर उड़ान की शुरुआत पुणे के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के रूप में है। उन्होंने कहा कि पुणे और बैंकॉक के बीच हाल ही में शुरू किए गए उड़ान मार्ग की भी बात की गई हैं। उन्होंने कहा कि ये दोनों मार्ग ना सिर्फ शहर को महत्वपूर्ण ग्लोबल डेस्टीनेशन से कनेक्ट करेंगे, बल्कि शहर के विकास से संबंधित अवसरों की एक विस्तृत सीरीज को जोड़कर एम्प्लॉयमेंट, एजुकेशन, बिज़नेस और व्यवसाय की दिशा में प्रगति को नया आयाम देंगे।

बड़ी खबरें

View All

पुणे

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग