
राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे ने बजाया ढोल
Amit Thackeray Playing Dhol Viral Video: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे पार्टी को और मजबूत करने के लिए इन दिनों महाराष्ट्र का तेजी से दौरा कर रहे हैं। वर्तमान में अमित मनसे की विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष है। पार्टी की युवा इकाई के पुनर्निर्माण के लिए वह कई दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा कर युवाओं से सीधा संवाद कर रहे है।
इसी कड़ी में अमित ठाकरे शुक्रवार को पुणे जिले के दौरे पर गए थे। महाराष्ट्र के प्रमुख त्योहार गणेशोत्सव बस कुछ ही दिन दूर है, जिस वजह से ढोल-ताशा टीमों का अभ्यास जोरों पर है। ऐसे ही एक अभ्यास में अमित ठाकरे ने भी हिस्सा लिया और ढोल बजाकर खूब लुत्फ उठाया। ताशा की धुनों के साथ ढोल बजाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। यह भी पढ़े-एकनाथ शिंदे के कोल्हापुर दौरे से पहले हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस ने संजय पवार को किया डिटेन, कार के आगे लेटे शिवसैनिक
बीते महीने भी मनसे प्रमुख के बेटे अमित ठाकरे अपने एक राजनीतिक दौरे के समय क्रिकेट खेलकर युवाओं के दिल में जगह बनाने की कोशिश की थी। ठाणे में युवाओं से संवाद करने के लिए अमित ठाकरे मुंबई से सटे ठाणे पहुंचे थे। जहां उन्होंने ढोकली नाका स्थित शरद चंद्र पवार मिनी स्टेडियम में लोगों के साथ क्रिकेट खेला और चौके-छक्के भी लगाये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में जिस तरह से उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे को एक-दूसरे का कट्टर प्रतिद्वंद्वी माना जाता है, उसी तरह अमित ठाकरे को उद्धव के बेटे आदित्य ठाकरे के मुख्य प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जाता है। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने करीब ढाई साल पहले बेटे अमित ठाकरे को सक्रिय राजनीति में उतारने की घोषणा की थी।
Published on:
13 Aug 2022, 5:00 PM IST
बड़ी खबरें
View Allपुणे
महाराष्ट्र न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.